भी कोई बड़ा मुक़ाबला होता हैं, तो न जाने भारतीय टीम को क्या हो जाता हैं पता नहीं। जब भी टेस्ट मैच में जो टीम टॉस जीतती हैं वो पहले बैटिंग चुनती हैं। क्यों की दूसरे और तीसरे दिन पिच ख़राब होता हैं। यह किस्सा हम बहुत से क्रिकेट एक्सपर्ट से सुना होगा। लेकिन हमारे कप्तान ने तो बॉलिंग चुन लिया। रविवार, 11 जून 2023
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रलिया ने जीता या जितवाया ?
भी कोई बड़ा मुक़ाबला होता हैं, तो न जाने भारतीय टीम को क्या हो जाता हैं पता नहीं। जब भी टेस्ट मैच में जो टीम टॉस जीतती हैं वो पहले बैटिंग चुनती हैं। क्यों की दूसरे और तीसरे दिन पिच ख़राब होता हैं। यह किस्सा हम बहुत से क्रिकेट एक्सपर्ट से सुना होगा। लेकिन हमारे कप्तान ने तो बॉलिंग चुन लिया। गुरुवार, 23 मार्च 2023
ऐसे जीतोगे "वर्ल्ड कप "?
पहले वन डे में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर १८८ रन पे आल आउट होने के बाद इंडिया ने हारते हारते १९१/५ से मैच जीत लिया था। दूसरे वन डे में भारत ने अपने हथियार दाल दिए। २६ वोहरों में केवल ११७ रन बनाकर आउट हो गयी। अब ऑस्ट्रेलिया के सामने ११८ रन का लक्ष रखा। केवल ११ वोहरों में १२१ रनो की पारी बिना कोई विकेट गवाएं जीत गयी।
शनिवार, 18 मार्च 2023
"ACCESS DENIED"
दो दिन के अंतराल के बाद आज काम का दिन था। वर्क फ्रॉम होम ही चल रहा था। इस महीने की सैलरी आने के बाद घर और कार के लोन की किश्ते चुकानी थी। उसके साथ साथ क्रेडिट कार्ड का बिल भी। जब मैं शुक्रवार को दोस्तों के साथ होटल में पार्टी रखी थी, नई कार लेने की ख़ुशी में। जो की बैंक जमा राशि में से लाख रूपये का डाउन पेमेंट देकर ली थी। मेरी इस ख़ुशी में बच्चे और बीवी शामिल नहीं थे। बच्चों को छुट्टिया चल रही थी इस लिए वो अपने मायके गयी थी। यह सोचते सोचते मैंने जब लैपटॉप खोला तो ACCESS DENIED मैसेज आया। मैंने आपने टेक्निकल टीम को फ़ोन मिलाने की लगा फिर मेरा फ़ोन कोइ उठया नहीं। फिर मैंने HR को फ़ोन किया उसने कहा आप ऑफिस आ जाइये और आते समय आपका लैपटॉप ले कर आना।
एक बड़े टेक्नीकल पार्क जहाँ एक से बड़े एक इमारते जहाँ हजारों लोग काम करते थे। मैंने मेरे बिल्डिंग के बेसमेंट में कार पार्क की। और हमेशा की तरह लिफ्ट के पास आके खड़ा हो गया। जब मैं लिफ्ट को एक्सेस करने की कोशिश की तो वहां पर भी ACCESS DENIED मैसेज आया। फिर मैंने जिस रास्ते से कार बेसमेंट लाया था, उसी रास्ते से ऑफिस के रिसेप्सशन में गया। मैंने फिर से HR को फ़ोन मिलाया। थोड़ी देर बाद HR मेरे पास आकर बोला। आपको जॉब से निकाल दिया गया हैं। आपका सेटलमेंट आपके बैंक अकाउंट में जमा होगा। और डिटेल्स आपके पर्सनल मेल में। अगर आप लैपटॉप और फ़ोन आपके पास रखना चाहते हैं तो बता दीजियेगा। उसका अमाउंट आपके सेटलमेंट में से डिडक्ट होगा।
मैंने लैपटॉप और मोबाइल HR को हैंड ओवर कर उसी रास्ते से कार की ओर चल पड़ा। और सोच रहा था की नया जॉब ढूंढना हैं। ऑफिस के बाहर आते आते रस्ते जो चाय की दुकान, पान की टपरी सब वैसे ही चल रहा था। जैसे कुछ भी हुआ ही नहीं। सिर्फ मेरी दुनिया बदल गयी थी, बाकी लोग तो मजे में जी रहे थे।
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023
क्रीज़ से एक कदम दूर तो विश्व कप से दूर....
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021
२०२२ का साल आपको शुभ और मंगलमय हो....
जीवन के सफर में चलते चलते पता ही नहीं चलता की समय हमें कैसे निगल रहा हैं। हमें लगता हैं की हम समय के साथ बड़े हो रहे हैं। लेकिन सत्त्य यह हैं की हम छोटे होते जा रहे हैं। जैसा की एक और साल हमारे जीवन का कम हो गया, यानी की हम मृत्यु के और करीब हो गएँ हैं, यही जीवन का सत्य हैं।
एक एक पल, पल से मिनट, मिनिटों से घंटे, घंटो से दिन, दिनों से हप्ते, हप्तों से महीने, महीनो से साल, सालों से दशक, दशकों से शतक, शतकों से सहस्त्र, और अनेक सहस्र वर्षों से युग। इस समय के हिसाब की कोई समय सिमा ही नहीं हैं।
समय देखने के लिए घडी होती है, दिन और महीने देखने के लिए कैलेंडर और हर साल में कैलेंडर बदल दिया जाता हैं। नए साल का जश्न मनाते हैं। क्या यह जश्न मृत्यु पे नजदीक आने का तो नहीं हैं ? लेकिन एक सवाल क्या हम अंजाने में मृत्यु का जश्न तो नहीं मना रहें हैं? जी नहीं, यह तो मृत्यु का जश्न नहीं हैं, क्यों की हमें मृत्यु का समय पता नहीं होता।
हम जन्म का स्वागत तो नौ महीने से करते हैं। लेकिन हमारी परम्परा नहीं हैं के मृत्यु का भी स्वागत हो। चलो जो भी हो हम नए साल का स्वागत करते हैं और सभीको नए साल की शुभकामनएं , २०२२ का साल आपको शुभ और मंगलमय हो, यही भगवान से प्रार्थना करतें हैं।
शनिवार, 25 दिसंबर 2021
काला अक्षर भैंस बराबर.....
क्लास रूम घुसते ही सभी छात्र गपशप में मग्न थे। उतने में हिंदी के अध्यापक कक्षा में आएं, और चॉक से बोर्ड पर लिखने लगे। कहावतें--- लिखते लिखते कहने लगे " बच्चों आज हम हिंदी की कुछ प्रचलित कहावते के बारें में सवांद करेंगे। बोर्ड पे लिखते लिखते बोलें "काला अक्षर भैंस बराबर इसका मतलब बताओ " ?
गुरुवार, 2 सितंबर 2021
तिरंगा बेचता हुआ मासूम ...
१३ अगस्त को जब मैं क्रोमा शॉप के सामने खड़े होकर मेरी बेटीसे बातचीत कर ही रहा था. उतने में एक लड़का तिरंगा बेचते हुए मेरे पास आ गया, और कहने लगा साहब एक तिरंगा लेलो, मुझे २० रुपये का आइस क्रीम खाना हैं। मैं सोच में पड़ गया की लोग पहले पेट भरने के लिए काम करते थे, लेकिन अब आइस क्रीम खाने के लिए। इतने में वह लड़का फिरसे कहने लगा, "साहब ले लो ना यह तिरंगे का मानचित्र ले लो जो गाड़ी में रखने के काम आएगा।"
मैंने उसे कहा मैं तिरंगा तो मैं ले नहीं सकता लेकिन आइस क्रीम खिलाऊंगा, यह बोलकर जब मैंने आइस क्रीम वाले ट्राली पे गया तो वो बच्चा वो बच्चा ६० रुपये की आइस क्रीम डिमांड करने लगा। फिर मैंने उसे कहा वहाँ तो तुम बोल रहे थे की २० रूपये का आइस क्रीम चाहियें। मैंने उस ट्राली वालें से कहा भाई साहब २० रुपये वाली एक कैंडी आइस क्रीम देने को कहा। फिर उसने उसे बिस रूपये वाले कैंडी आइस क्रीम दे दी। मैंने फोन पे से २० रूपये का पेमेंट करवा दिया।
मैंने मासूम बच्चा समझकर उसके पास से तिरंगा खरीदे बिना ही आइस क्रीम खिला दी। क्यों की जब मैं अगर तिरंगा खरीदने के बाद अगर तिरंगा गलती से भी यहाँ वहाँ गिरेगा और तिरंगे का सन्मान नहीं रहेगा।
देश की हालात इस तरह हैं की मासूम बच्चों को तिरंगा बेचना पड़ता हैं। हमें वो दिन लाना हैं किसी भी मासूम बच्चे को कुछ भी बेचने का या कोई धंदा या काम ना करना पड़े। यही होगा देश और तिरंगे का सन्मान ।
(इमेज गूगल से.... )



