शुक्रवार, 31 अगस्त 2012

"सेकंड हैन्ड weds हलकट"

        
        "सेकंड  हैन्ड जवानी" के बाद अब "हलकट जवानी" ने धूम मचा दिया हैं। असलियत क्या हैं, चलो जान लेते हैं।

               एक शहर में "सेकंड हैन्ड जवानी" नाम का आदमी  रहता था। यहाँ इंसान की जगह आदमी शब्द का प्रयोग किया हैं, क्यूँ की इंसान की एक विशिष्ट परिभाषा होती हैं, लेकिन आदमी कहना सरल और सहज होता हैं। अब उसका असली नाम क्या हैं, क्या था, पता नहीं। लेकिन सभी लोग उसे "सेकंड  हैन्ड जवानी" कहकर ही बुलाते हैं। इसके पीछे भी एक कहानी हैं। वह कहानी इस तरह हैं की, उसने  पत्नी को  तलाक़ दे दिया, जिसके दो संतान थे, तलाक़ के बाद वो अपने माँ के साथ ही रहते हैं। अब यहाँ सोचने वाली बात यह हैं की, जो आदमी अपनी जवानी की भूख मिटाने के बाद, बीवी को तलाक़ देता हैं, उसके साथ साथ  परिवार को भी ख़त्म कर देता हैं। 


              एक दिन "कॉकटेल" पार्टी में उसकी मुलाक़ात एक लड़की से होती हैं, उसका नाम था "हलकट जवानी।" हलकट जवानी और "सेकंड  हैन्ड जवानी" के बिच में प्यार होता हैं। अब दोनों शादी करना चाहतें हैं। इस लियें लोग उसे "सेकंड हैन्ड जवानी " के नाम से जानते हैं।
    
           अब तक हमने "सेकंड हैन्ड जवानी" के बारें में जान चुके है, अब हम "हलकट जवानी" के बारें में जानतें हैं। "हलकट जवानी" नाम की एक सुन्दर और जवान कन्या हैं, जो की दिखने ने में किसी  "हीरोइन" से कम नहीं। पुरे दुनिया में उसकी सुन्दरता के चर्चे हैं। इस दुनिया में उसें कहीं  भी एक अच्छा, सुशिल "फर्स्ट हैन्ड" जवान लड़का मिल सकता था। लेकिन वो सिर्फ "सेकंड हैन्ड जवानी" से ही प्यार करती हैं। इस लियें लोग उसें "हलकट जवानी" के नाम से जानते हैं। 

         जो आदमी अपनी  पहली बीवी को तलाक़ देकर दूसरी शादी कर रहा हैं, यह सब जानने के बाद भी "हलकट जवानी" उसके प्यार में पागल हो चुकी हैं। क्या करे, जवानी चीज ही ऐसी होती हैं। ऐसी हैं "हलकट जवानी" की कहानी। 


         अब आप इसे प्रेम कहानी कहें  या लगाव, जो की यौनक्रिया के  लिय जरुरी हैं। अब शादी की बात पक्की हो चुकी हैं। कुछ दिनोंमें कार्ड छपने वालें हैं की, "सेकंड हैन्ड weds हलकट।"

1 टिप्पणी: